PostNxt - Breaking News
Advertisement

रांची में बच्चा चोर गिरोह का खुलासा,12 दर्जन बच्चे बरामद,13 गिरफ्तार

postnxt

postnxt

Jan 18, 2026 · 8:17 PM
Share:
रांची में बच्चा चोर गिरोह का खुलासा,12 दर्जन बच्चे बरामद,13 गिरफ्तार
Advertisement

न्यूज डेस्क : यह बहुत बड़ी ख़बर है। अंश और अंशिका के अपहरण मामले के बाद यह अपराध और सुर्खियों में आ गया।झारखंड की राजधानी रांची में बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। रांची पुलिस ने अबतक गिरोह के पास से 12 बच्चों को बरामद किया है।साथ ही गिरोह के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और करीब दो दर्जन चोरों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रांची एसएसपी राकेश रंजन ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बरामद बच्चों को बोकारो, धनबाद, चाईबासा और रांची से चोरी किया गया था।रांची पुलिस बरामद बच्चों के परिजनों की तलाश करेगी।सभी बच्चो को फिलहाल धुर्वा थाना लाया गया है। एसएसपी ने बताया कि चोरी के बच्चों के परिजनों की पहचान के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट भी कराएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा।

रांची एसएसपी राकेश रंजन ने आगे बताया कि रांची के धुर्वा से अंश अंशिका के लापता होने के बाद रांची पुलिस ने रांची समेत अन्य जिलों और राज्यों में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें बच्चा चोर गिरोह का खुलासा हुआ। इस गिरोह की पहचान गुलगुलिया गैंग के रूप में हुई है जो पिछले दस वर्षों से बच्चा चोरी करने में लगा हुआ है। गुलगुलिया गैंग कई बच्चों को बेच चुका है। पुलिस के अनुसार इस गैंग के तार बिहार, ओडिशा, बंगाल और उत्तर प्रदेश से जुड़ा है।

#Bachchachorgiroh #Ranchipolice #Gangbusted #JharkhandPolice

Found this article helpful? Share it:

Share: