PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

रांची समेत पूरे प्रदेश में अपराध के बढ़ने पर भाजपा का सरकार पर‌ हमला

postnext

postnext

Dec 30, 2024 · 8:44 PM
Share:
रांची समेत पूरे प्रदेश में अपराध के बढ़ने पर भाजपा का सरकार पर‌ हमला
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची – झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा पुलिस को‌ विधि व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है . पर इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा है. सोमवार को राजधानी रांची में लूटपाट की बड़ी घटना हुई. पंडरा के पिस्का के पास रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के निजी आवास के पास बाइक सवार अपराधियों ने आटा कंपनी के स्टाफ से लूटपाट करना शुरू किया. इस लूटपाट को देखते हुए आस पास के लोग इकट्ठा होने लगे. लोटस होटल‌ का‌ मालिक सुमित कुमार भी पहुंचा. अपराधियों ने उस पर गोली चला दी.गोली सुमित कुमार के पैर में लगी. इस दौरान अपराधी आटा मिल के स्टाफ से पैसा भरा थैला लेकर भाग गया.

राजधानी ही नहीं बल्कि दुमका में भी ज्वेलरी कारोबारी को दो दिन पूर्व गोली मार दी. इलाज के दौरान ज्वेलरी कारोबारी की मौत हो गई. राज्य के अन्य जिलों से भी अपराध की घटना लगातार सुनने को आ रही है. भाजपा ने हेमंत सरकार पर हमला बोला है. बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर SCRB के आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा है कि औसतन हर दिन पांच हत्या हो रही है.सरकार का विधि व्यवस्था पर जरा भी ध्यान नहीं है.रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि लगातार अपराध की घटनाएं 1990 के दशक के जंगल राज की याद दिला रही है.जनता अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है.

झारखंड भाजपा के महामंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कि इस गठबंधन सरकार में फिर से अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है.सरकार तंद्रा अवस्था में है. शासन – प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है.जनता के भरोसे को यह सरकार चकनाचूर कर रही है.

Found this article helpful? Share it:

Share: