PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

धनबाद में बड़ा एनकाउंटर, पुलिस ने दो को गोली मारी, एक अन्य का पैर टूटा

postnext

postnext

Mar 16, 2026 · 9:24 AM
Share:
धनबाद में बड़ा एनकाउंटर, पुलिस ने दो को गोली मारी, एक अन्य का पैर टूटा
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

न्यूज डेस्क: : यह बहुत बड़ी ख़बर है। झारखंड पुलिस के लिए आतंक बना प्रिंस खान गिरोह के गुर्गों का पुलिस ने एनकाउंटर किया है।कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। धनबाद पुलिस ने अपराधी प्रिंस खान के दो गुर्गों का एनकाउंटर किया है जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी है। जबकि एक का भागने के क्रम में पैर टूट गया है।घटना के बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आज अहले सुबह धनबाद पुलिस ने भागाबांध ओपी क्षेत्र और जोड़ापोखर ओपी क्षेत्र के बॉर्डर इलाके में प्रिंस खान के दो गुर्गों का एनकाउंटर किया है। पुलिस की इस एनकाउंटर में प्रिंस खान के दो गुर्गे अमन सिंह उर्फ कुबेर और विक्की डोम के पैर में गोली लगी है। जबकि अफजल अमन का भागने के दौरान पैर टूट गया है, जिससे वह घायल हो गया।

एसएसपी ने की घटना की पुष्टि

एसएसपी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि की है।एसएसपी ने कहा कि पुलिस के द्वारा एनकाउंटर की गई है जिसमें दो को पैर में गोली लगी है।जबकि एक आरोपी का पैर टूटा है। पैर में गोली लगने वालों में अमन सिंह और विक्की डोम शामिल है वहीं पैर टूटने वाला का नाम अफजल अमन है। एसएसपी ने बताया कि अमन सिंह पलामू का रहने वाला है। वहीं विक्की डोम और अफजल अमन दोनों धनबाद का ही रहने वाला है। प्रिंस खान के ये गुर्गे रंगदारी, हमला करने समेत अन्य कांडों में संलिप्त रहे हैं।

प्रिंस खान गिरोह का आतंक धनबाद ही नहीं बल्कि झारखंड के अन्य जिलों में भी है। उसने हर जिले में गुर्गों की टीम तैनात की है। पुलिस के लिए यह गैंग आतंक बना हुआ है। विधानसभा में भी झारखंड में इन आपराधिक गिरोह के आतंक पर विपक्ष सवाल उठता रहा है।

#Criminalgang #AtankofPrincekhan #Jharkhandpolice #Dhanbadpolice #Policeencounter

Found this article helpful? Share it:

Share: