PostNxt - Breaking News
Advertisement

AAP नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चलेगा मुकदमा, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

postnxt

postnxt

Jan 15, 2025 · 10:49 AM
Share:
AAP नेता अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चलेगा मुकदमा, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी
Advertisement

नई दिल्ली- दिल्ली विधानसभा के चुनाव की घोषणा हो चुकी है.नामांकन की प्रक्रिया चल रही है.5 फरवरी को यहां मतदान होने वाला है.इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में मुकदमा चलाने के प्रस्ताव को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है.ED के मुकदमे पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वीकृति दी है.

उल्लेखनीय है कि दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल जेल में रह चुके हैं.फिलहाल वे जमानत पर हैं.2021 में बनाई गई दिल्ली शराब नीति के संबंध में आरोप है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने नीति ऐसी बनाई जिस कारण से दिल्ली सरकार को राजस्व का बड़ा नुकसान हुआ.इस मामले में अरविंद केजरीवाल से पहले मनीष सिसोदिया भी जेल जा चुके हैं.दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं.इस बार का विधानसभा चुनाव काफी रोचक होने जा रहा है.इधर इंडिया ब्लॉक के घटक दल कांग्रेस ने भी अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमला बोलना शुरू कर दिया है.उधर अरविंद केजरीवाल का आरोप है कि भाजपा और कांग्रेस के बीच पर्दा के पीछे गठजोड़ है.दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई शुरू होगी.दोनों पक्ष अपने-अपने तर्क रखेंगे.उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: