PostNxt - Breaking News
Advertisement

सिमडेगा में 8 साल की बच्ची के साथ दूर के रिश्तेदार ने किया गलत काम

postnxt

postnxt

Jan 08, 2025 · 9:12 PM
Share:
सिमडेगा में 8 साल की बच्ची के साथ दूर के रिश्तेदार ने किया गलत काम
Advertisement

सिमडेगा- झारखंड के सिमडेगा जिले से यह खबर आई है.जलडेगा थाना क्षेत्र के एक गांव में 8 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है.आरोपी उसका दूर का रिश्तेदार लगता है.20 वर्षीय आरोपी दूर में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र ले जाकर 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया.वह बच्ची को जानता पहचानता है और दूर से रिश्ते में भी लगता है.इसलिए वह लड़की चली गई.सुनसान जगह पाकर आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में उसने उसके साथ गलत काम किया.वह शराब के नशे में था और इस बच्ची को गला दबा कर मारने का प्रयास कर रहा था.

तभी पास से कुछ लोगों के गुजरने की आहट मिली.यह बच्ची किसी तरह से अपने को आरोपी की गिरफ्त से भागी और उस युवक के पास गई जो आंगनवाड़ी भवन के पास से गुजर रहा था.उसने बताया कि उसके साथ क्या हुआ है.इधर आरोपी भाग खड़ा हुआ.परिजनों को 24 घटना की जानकारी मिली तब वह थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया.बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है.वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है.इस आरोपी का नाम संजय इंदवार है.

Found this article helpful? Share it:

Share: