PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

कैरव गांधी अपहरण कांड के अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, तीन घायल

postnext

postnext

Jan 30, 2026 · 10:39 AM
Share:
कैरव गांधी अपहरण कांड के अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, तीन घायल
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

न्यूज डेस्क: यह बड़ी ख़बर है। जमशेदपुर में उद्योगपति सुपुत्र कैरव गांधी के अपहरणकांड से जुड़े तीन अपराधियों के साथ गुरुवार आधी रात को पुलिस की मुठभेड़ हो गई।मुठभेड़ में तीन अपराधी घायल हुआ है। इन घायल अपराधियों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है पुलिस और अपराधियो के बीच यह मुठभेड़ बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के साईं मंदिर के पास रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुई।

JAMSHEDPUR ENCOUNTER

जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष 

पुलिस का हथियार छीनने की कोशिश

ताजा जानकारी के अनुसार पुलिस हथियार बरामदगी के लिए तीनों अपराधियों को घटनास्थल पर ले गई थी।इसी दौरान अपराधियों ने एक कांस्टेबल से कार्बाइन छीनकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।पुलिस ने  अपने बचाव में गोली चलाई, जिसमें तीनों के पैर में गोली लग गई। बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे पर भी फायरिंग हुई, लेकिन वह बाल-बाल बच गए. कुमार शिवाशीष, सिटी एसपी जमशेदपुर

कौन कौन हुए घायल

मुठभेड़ में घायल अपराधियों में गुड्डू सिंह, मोहम्मद इमरान और रमीज राजा शामिल है।तीनों बिहार के गया और नालंदा जिले के निवासी हैं।ये कैरव गांधी अपहरण कांड के मुख्य आरोपी हैं. पुलिस के अनुसार अपहरण के बाद ये फरार थे और हथियारों के साथ छिपे हुए थे। मुठभेड़ में कार्बाइन सहित अन्य हथियार बरामद किए गए हैं।

कैरव गांधी को सकुशल मुक्त करवाया था जमशेदपुर पुलिस ने

13 जनवरी को कैरव गांधी का अपराधियों ने अपहरण कर लिया था।कैरव गांधी एक प्रमुख उद्योगपति के पुत्र हैं, जिनका अपहरण कुछ दिनों पहले जमशेदपुर में ही किया गया था। अपहरण के 13 दिनों के बाद जमशेदपुर पुलिस ने कैरव को मुक्त करवाया था, जिसके बाद अपहरण करने वाले गैंग के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई थी. मुठभेड़ के बाद सिटी एसपी ने कहा कि अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है और मामले की गहन जांच चल रही है. कुछ और अपराधी पकड़े जा सकते हैं।

#KairavGandhi #Jamshedpurpolice #Muthbhed

Found this article helpful? Share it:

Share: