PostNxt - Breaking News
Advertisement

रांची के होटल पर फायरिंग किसने किया,पूरा मामला आ गया सामने

postnxt

postnxt

Mar 08, 2026 · 11:13 AM
Share:
रांची के होटल पर फायरिंग किसने किया,पूरा मामला आ गया सामने
Advertisement

न्यूज डेस्क : यह बहुत चिंता वाला समाचार है।राजधानी रांची के  एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में अज्ञात अपराधियों के द्वारा तबातोड़ फायरिंग की गई है।इस घटना में होटल के एक वेटर की गोली लगने से मौत हो गई।एयरपोर्ट पुलिस गोलाबारी मामले की जांच में जुटी हुई है।विधि व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो रहा है।

रांची शहर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित रेस्टोरेंट टीटास में शनिवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने अचानक जमकर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में रेस्टोरेंट के वेटय मनीष गोप की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला रंगदारी से जुड़ा हुआ है‌।कुख्यात अपराधी प्रिंस खान ने रेस्टोरेंट संचालक से रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नहीं देने की वजह से ही रेस्टोरेंट में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया। पिछले साल धमकी दी गई थी।

हम बता दें कि टीटॉस होटल के मालिक राजकुमार गोप हैं।राजकुमार ने बताया कि पिछले साल 25 दिसंबर को प्रिंस खान के नाम पर उनसे एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी थी।प्रिंस खान के द्वारा धमकी दिए जाने के बाद राजकुमार को 1 महीने के लिए बॉडीगार्ड भी दिया गया था लेकिन कुछ दिन पहले ही बॉडीगार्ड को क्लोज कर दिया गया।राजकुमार गोप ने बताया कि अपराधियों का निशाने पर वे थे लेकिन तबाड़तोड़ फायरिंग की वजह से उनके कर्मचारी मनीष गोप को गोली लगी। अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

रेस्टोरेंट में गोलीबारी और एक कर्मचारी की मौत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि धमकी और गोलीबारी से जुड़े मामले की जांच की जा रही है।गोलीबारी में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। सीसीटीवी फुटेज की जांच हो रही है। झारखंड की राजधानी रांची में सघन छापेमारी अभियान शुरू किया है। शहर के हर क्षेत्र में चेकिंग अभियान के तहत अपराधियों की तलाश शुरू कर कर दी गई है, हालांकि अभी तक इसमें कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।इधर एक बार फिर से राजधानी की विधि व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है।

#RanchiPolice #Murder #Firingathotel

Found this article helpful? Share it:

Share: