PostNxt - Breaking News
Advertisement

दुमका में एक ही परिवार के चार लोगों की रहस्यमय मौत, पुलिस छानबीन कर रही

postnxt

postnxt

Nov 23, 2025 · 10:38 AM
Share:
दुमका में एक ही परिवार के चार लोगों की रहस्यमय मौत, पुलिस छानबीन कर रही
Advertisement

दुमका: यह बड़ी ख़बर है। झारखंड की उप राजधानी हंसडीहा में यह घटना हुई है। दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही गांव से दिल दहला देने वाला समाचार सामने आया है।यहां पति-पत्नी और उसके दो बच्चे का शव बरामद किया गया है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुटी गई है। यह घटना दुमका जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर पर हुई है।

 

स्थानीय पुलिस के अनुसार पत्नी और दोनों बच्चे का शव घर से बरामद किए गए हैं। जबकि पति की डेडबॉडी घर से थोड़ी दूर एक खेत में मिला है। जिसके गले पर रस्सी के निशान मिले हैं। मृतकों की पहचान बीरेंद्र कुमार (32) पति, आरती कुमारी (27) पत्नी, विराज कुमार (02) पुत्र और रूही कुमारी (04) पुत्री के रूप में हुई है।

पत्नी को दो दिन पूर्व मायके से लाया था घर

 

हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही गांव निवासी बीरेंद्र कुमार पिछले शुक्रवार को ही अपनी पत्नी आरती कुमारी को मायके से अपने घर लाए थे। इस बीच रविवार सुबह परिजनों ने देखा कि पत्नी और दो बच्चे मृत अवस्था में पड़े हैं।इस बीच जब लोगों ने बीरेंद्र कुमार की खोजबीन शुरू की तो उनका शव घर से थोड़ी दूर पर खेत में मिला। लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत हंसडीहा पुलिस को दी।थाना प्रभारी ताराचंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अनुसंधान शुरू कर दी है। इस घटना से गांव में मातम पसरा है।

Found this article helpful? Share it:

Share: