PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

चिता में वृद्ध को जलाने की घटना की पुलिस मुख्यालय ने मांगी रिपोर्ट

postnext

postnext

Dec 29, 2024 · 4:22 PM
Share:
चिता में वृद्ध को जलाने की घटना की पुलिस मुख्यालय ने मांगी रिपोर्ट
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

गुमला – गुमला के कोरंबी गांव में जिस प्रकार की घटना घटी है यह अंधविश्वास का एक जीता जागता उदाहरण है.यहां पर एक वृद्ध को चीता में जिंदा जला दिया गया है.घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक महिला का शव कुएं से बरामद हुआ था.उसके परिजनों को यह आशंका थी कि गांव का ओझा बुद्धेश्वर उरांव की ही यह करतूत है.जिस महिला की मौत हुई थी उसका नाम मंगरी देवी था.वह भी वृद्ध थी.जब उसकी चिता जलाई गई और अंतिम संस्कार हो रहा था तभी मंगरी देवी का भाई झड़ी उरांव और भतीजा कर्मपाल उरांव उस कथित ओझा गुनी बुद्धेश्वर उरांव को मारपीट कर श्मशान घाट लाया और जलती चिता में उसे भी झोंक दिया.

इससे बुद्धेश्वर उरांव की मौत हो गई. इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. राज्य पुलिस मुख्यालय ने इसे गंभीरता से लिया है.पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने जिले के एसपी को इस मामले में पूरी रिपोर्ट देने को कहा है.इधर गृह विभाग ने भी इस नृशंष हत्याकांड की पूरी रिपोर्ट मांगी है.झड़ी उरांव तो घटना को अंजाम देने के बाद गुमला थाना में सरेंडर कर दिया था लेकिन दूसरा आरोपी कर्मपाल उरांव अभी फरार है.पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी सुरेंद्र यादव ने गांव पहुंचकर लोगों से घटनाक्रम की जानकारी ली.

Found this article helpful? Share it:

Share: