PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

हजारीबाग: पेट्रोल पंप मैनेजर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, लूटपाट के बाद फरार हुए अपराधी

postnext

postnext

Apr 15, 2025 · 1:42 PM
Share:
हजारीबाग: पेट्रोल पंप मैनेजर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, लूटपाट के बाद फरार हुए अपराधी
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

हजारीबाग, 15 अप्रैल: जिले में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए जब इचाक थाना क्षेत्र के सल्फरनी पेट्रोल पंप के मैनेजर शंकर कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे बैंक में पैसा जमा करने जा रहे थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने शंकर कुमार को रोककर उनके पास मौजूद कैश लूटने की कोशिश की और विरोध करने पर उन पर गोलियां चला दीं। घटना स्थल पर ही शंकर कुमार की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। लूट और हत्या के इस मामले को लेकर पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और छानबीन तेज कर दी गई है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी रोष है, और लोगों ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

Found this article helpful? Share it:

Share: