PostNxt - Breaking News
Advertisement

गुमला में 1 करोड़ से अधिक की ज्वैलरी की लूट, बगल में था थाना

postnxt

postnxt

Apr 27, 2026 · 11:00 PM
Share:
गुमला में 1 करोड़ से अधिक की ज्वैलरी की लूट, बगल में था थाना
Advertisement

गुमला : यह बड़ी ख़बर है। चिंता देने वाली ख़बर है। गुमला जिले में एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना से सौ मीटर की दूरी पर हथियारबंद लूटेरो ने आभूषण कारोबारी से हथियार के बल पर एक किलो सोना और 75 हजार रुपये नगद लूट कर फरार हो गए हैं । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधी फायरिंग करते हुए भागे ताकि कोई उनका पीछा नहीं कर सके।     

जानकारी के अनुसार घाघरा के  ज्वैलरी शॉप के मालिक हरिओम गहना घर के संचालक शशांक सोनी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।उनके पास ग्राहक का ऑर्डर किया हुआ और खुद का बेचने वाला सोना के साथ साथ बिक्री का कैश पैसा मौजूद था। घर पहुंचने से लगभग 100 मीटर पहले पुटो रोड में तीन मोटरसाइकिल में छह लोग हथियार के साथ आए और शशांक के स्कूटी के आगे एक मोटरसाइकिल लगा दिया, हवाई फायरिंग करते हुए कहा सारा सामान निकाल कर दो नहीं तो गोली मार देंगे। इसके बाद शशांक और उसकी मां सड़क के किनारे चिप्स पर गिर गए। जिसके बाद अपराधियों ने शशांक के कनपटी में हथियार तान कर उनके डिक्की में रखे गहने को निकाल लिया।व्यवसाई शशांक सोनी ने बताया कि 1 किलो सोना के अलावे बिक्री का लगभग 75 हजार लेकर अपराधी फरार हो गए हैं।सोने की कीमत लगभग 1 करोड़ से अधिक बताई जा रहा है।

इस घटना की सूचना घाघरा थाना को दी गई जिसके बाद थाना की टीम घटनास्थल पहुंच सीसीटीवी के जरिए अपराधियों की पहचानी में लग गई है। वहीं कुछ टीम छापेमारी कर रही है।यहां बता दे की हरिओम गहना घर थाना के मुख्य द्वार पर है।जहां से दिन भर दुकानदारी करने के बाद शाम को दुकान बंद कर अपना घर आ रहा था। जिस जगह पर भीषण लूट हुई है वहां से थाना की दूरी महज 100 मीटर है। ग्रामीणों ने कहा कि इतनी भीषण लूट आज तक पूरा जिला में नहीं हुई थी। यह काफी चिंता का विषय है।थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर करोड़ से अधिक की लूट हथियार के बल पर अपराधियों ने किया है।

#Gumlapolice

Found this article helpful? Share it:

Share: