PostNxt - Breaking News
Advertisement

JPSC-JSSC Protest: JSSC सचिव के घर पहुंची CID, CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेज

@karishma

@karishma

Aug 17, 2026 · 2:09 PM
Share:
JPSC-JSSC Protest: JSSC सचिव के घर पहुंची CID, CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच तेज
Advertisement

 

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच JSSC CGL परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। मामले की   जाचं पड़ताल कर रही CID की टीम ने सोमवार को JSSC कार्यालय में छापेमारी की। टीम ने वहां परीक्षा से जुड़े कई जरूरी दस्तावेजों की जांच की और अधिकारियों से जानकारी ली।

जानकारी के मुताबिक, CID की टीम ने JSSC सचिव सुधीर गुप्ता से भी पूछताछ की है। इससे पहले जांच टीम सचिव के आवास पर भी पहुंच चुकी है। लगातार हो रही कार्रवाई के बाद परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर मामला और गंभीर होता दिखाई दे रहा है।

सभी सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की होगी जांच

CID अब JSSC CGL परीक्षा में सफल हुए सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच करने की तैयारी में है। जांच के दौरान यह देखा जाएगा कि अभ्यर्थियों से जुड़े रिकॉर्ड और परीक्षा प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी तो नहीं हुई। साथ ही परीक्षा से संबंधित दस्तावेजों और रिकॉर्ड को भी बारीकी से खंगाला जा रहा है।

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान अगर किसी अभ्यर्थी या किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध या गलत पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। CID पूरे मामले में अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है।

JSSC CGL परीक्षा को लेकर छात्र लंबे समय से सवाल उठा रहे हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। इसी बीच CID की कार्रवाई से छात्रों की नजर अब जांच की रिपोर्ट और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिक गई है। फिलहाल जांच एजेंसी दस्तावेज जुटाने और संबंधित लोगों से पूछताछ में लगी है।

Found this article helpful? Share it:

Share: