PostNxt - Breaking News
Advertisement

JSSC CGL परीक्षा का पेपर लीक, आयोग ने रद्द की परीक्षा

postnxt

postnxt

Jan 29, 2024 · 12:01 AM
Share:
Advertisement

CGL परीक्षा में पेपर लिक मामला,JSSC ने परीक्षा रद्द की-

रांची: परीक्षा में पेपर लीक का मामला एक सामने आया है या परीक्षा नौकरी के लिए आयोजित की गई थी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा संचालित इससे स्नातक स्तरीय सीजीएल परीक्षा का एक पेपर लीक हो गया है इसकी चर्चा दिन से ही हो रही थी अंतत देर रात कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल परीक्षा के तीसरे पेपर सामान्य ज्ञान का रद्द कर दिया है.
मालूम हो कि झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग हमेशा विवादों से घिरा रहता है. एक बार फिर पेपर लीक हो गया है. मालूम हो कि लंबे समय के बाद JSSC CGL की परीक्षा ली गई.लेकिन यह परीक्षा शुरू होने से पहले ही मोबाइल फोन पर पूरा सवाल घूमने लगा. इसके बाद छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षा पत्र पहले ही लीक हो चुका है.सोशल साइट पर परीक्षा को रद्द करने की मांग उठने लगी.जिसके बाद JSSC ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया.तृतीय पाली में ली गई सामान्य ज्ञान की परीक्षा को रद्द कर दिया है.

रविवार को ही झारखंड में JSSC द्वारा CGL की परीक्षा ली गई है.परीक्षा कदाचार मुक्त हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए.लेकिन तमाम इंतजाम पर पानी फिर गया.

हम आपको बता दें कि झारखंड सरकार ने तो पिछले साल ही झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा विधेयक 2023 लेकर आई थी.जिससे परीक्षा में चोरी ,पेपर लीक जैसे मामले को रोका जा सके. सामान्य ज्ञान वाले तृतीय पेपर को रद्द करने के संबंध में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है इससे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बयान जारी कर पेपर लीक मामले को गंभीर बताई और इसकी सीबीआई से जांच करने की मांग की भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने भी सोशल मीडिया पर अपना वक्तव्य जारी करते हुए इस परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से करने की मांग की है. ऐसा प्रतीत होता है कि झारखंड की हेमंत सरकार भी पेपर लीक मामले की जांच किसी सक्षम एजेंसी से करा सकती है.

Found this article helpful? Share it:

Share: