PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

खूंटी में आदिवासी नेता पड़हा राजा सोमा मुंडा की ह/त/या, लोगों में आक्रोश

postnext

postnext

Jan 07, 2026 · 10:28 PM
Share:
खूंटी में आदिवासी नेता पड़हा राजा सोमा मुंडा की ह/त/या, लोगों में आक्रोश
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

खूंटी: यह बहुत गंभीर और चिंताजनक घटना है।झारखंड के खूंटी जिले में अज्ञात अपराधियों ने आदिवासी नेता सह पड़हा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना खूंटी थाना क्षेत्र के जमुवादाग के समीप हुई।

जानकारी के अनुसार खूंटी थाना क्षेत्र के जमुआदाग के समीप अज्ञात अपराधियों ने पड़हा राजवंश से जुड़े आदिवासी नेता सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी। हमला उस समय हुआ जब सोमा मुंडा अपनी पत्नी के साथ बाइक से खूंटी से अपने गांव चलांगी लौट रहे थे। गोली लगने से सोमा मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमा मुंडा की पत्नी ने बताया कि वे दोनों खूंटी गए थे और जमुआदाग के रास्ते से होकर गांव लौट रहे थे. जमुआदाग स्थित तालाब के पास पहुंचते ही पीछे से एक बाइक पर सवार दो लोग आए।उन्होंने ओवरटेक करते हुए दो राउंड गोली चलाई. एक गोली सोमा मुंडा के सीने में लगी। गोली लगने के बाद सोमा मुंडा ने बाइक रोककर खूंटी की ओर जाने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत बिगड़ गई और वे गिर गए ।गोली चलाने के बाद हमलावर मंदरूटोली की ओर फरार हो गए।

 

पत्नी ने आगे बताया कि कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर पर बैठकर वे कुछ दूरी तक गईं।फिर ऑटो पकड़कर खूंटी थाना पहुंचीं और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सोमा मुंडा को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।डीएसपी वरुण रजक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमा मुंडा की पत्नी ने खूंटी थाने में सूचना दी थी।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्याकांड की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी गई है. अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।मामले की गहन जांच की जा रही है।

खूंटी पुलिस के डीएसपी वरुण रजक ने घटना की पुष्टि की है।उन्होंने बताया कि सोमा मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अपराधियों की तलाश में इलाके में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

डीएसपी वरुण रजक ने कहा, “यह एक गंभीर घटना है. हम सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रहे हैं।फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और इलाके में तनाव का माहौल है।

गुरुवार 8 जनवरी को खूंटी बंद का ऐलान

सोमा मुंडा स्थानीय आदिवासी समुदाय में प्रमुख नेता थे और पड़हा राजा के रूप में जाने जाते थे। वो झारखंड पार्टी के एक जुझारू कर्मठ नेता, शिक्षाविद और आदिवासी समन्वय समिति, खूंटी जिला के संयोजक भी थे। आदिवासी समुदाय में सोमा मुंडा की हत्या से आक्रोश है। स्थानीय लोग दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।मामले की आगे की जांच जारी है।

इधर खूंटी की आदिवासी समन्वय समिति ने इस हत्याकांड पर अपने प्रतिक्रिया देते हुए इसे सामाजिक और राजनीतिक हत्या बताया है। इस हत्या का विरोध में गुरुवार यानी 8 जनवरी 2026 को खुंटी बंद का समर्थन किया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: