PostNxt - Breaking News
Advertisement

Little Heart Hospital में मृत बच्चे की मौत पर बाबूलाल मरांडी गुस्से में,हास्पिटल पर कार्रवाई की मांग

postnxt

postnxt

Aug 03, 2025 · 9:52 AM
Share:
Little Heart Hospital में मृत बच्चे की मौत पर बाबूलाल मरांडी गुस्से में,हास्पिटल पर कार्रवाई की मांग
Advertisement

*मानवता को शर्मसार करने वाले निजी अस्पताल पर हो सख्त कार्रवाई….बाबूलाल मरांडी*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने एक निजी अस्पताल के द्वारा किए गए जघन्य अपराध पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रांची के एक निजी अस्पताल लिटिल हार्ट हास्पिटल में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवजात शिशु की मृत्यु के बाद भी उसे चार दिनों तक वेंटिलेटर पर रखकर परिजनों से लगातार पैसे वसूले गए।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हो चुकी है कि बच्चे की मौत पहले ही हो चुकी थी, बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों ने परिजनों को अंधेरे में रखकर इलाज के नाम पर मोटी रकम की उगाही की।

उन्होंने आगे कहा कि इस अमानवीय हरकत ने न केवल चिकित्सा पेशे की गरिमा को कलंकित किया है, बल्कि एक दुःखी परिवार की भावनाओं के साथ भी क्रूर मज़ाक किया है।

जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों ने झूठ बोलकर बच्चे को वेंटिलेटर पर ज़िंदा बताया और मृत शरीर के लिए लाखों रुपये का बिल थमा दिया। ऐसे हास्पिटल पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Found this article helpful? Share it:

Share: