PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

बोकारो में रिश्वत लेते मुखिया धराया, 10 हजार रुपए घूस लेते ACB ने पकड़ा

postnext

postnext

Mar 03, 2025 · 8:11 PM
Share:
बोकारो में रिश्वत लेते मुखिया धराया, 10 हजार रुपए घूस लेते ACB ने पकड़ा
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

बोकारो : ख़बर बोकारो से है. एक घुसखोर मुखिया घूस लेते धराया है. धनबाद की एसीबी की टीम ने चंद्रपुरा के पपलो पंचायत के मुखिया कार्तिक महतो को धर दबोचा है. वह प्रधानमंत्री आवास योजना की इकाई के लिए आवेदन किए पात्र लाभुक से अनुशंसा के लिए रिश्वत मांग रहा था. लाभुक ने इसकी जानकारी एसीबी के धनबाद कार्यालय को दी. शिकायत का सत्यापन किया गया.

सत्यापन में शिकायत सच निकली तो फिर आज सोमवार को जाल बिछाकर धनबाद एसीबी की छापामार टीम ने 10 हजार रुपए घूस लेते कार्तिक महतो को पकड़ लिया. उसे धनबाद ले जाया गया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: