PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

लातेहार में उग्रवादियों ने निर्माण कंपनी के मुंशी की हत्या की,जानिए पूरा मामला

postnext

postnext

Dec 27, 2024 · 10:46 AM
Share:
लातेहार में उग्रवादियों ने निर्माण कंपनी के मुंशी की हत्या की,जानिए पूरा मामला
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

लातेहार: लातेहार में पुल निर्माण कंपनी की साइट पर पहुंच कर उग्रवादियों ने हमला किया है.ठेकेदार प्रदीप सिंह को‌ उग्रवादी खोज रहे थे. बीती रात झारखंड संघर्ष जन मुक्ति मोर्चा के आठ उग्रवादी हथियार के साथ पहुंचे. यहां पर दो लोग रह रहे थे उनमें से एक मुंशी बाल गोविंद साव था.

उग्रवादियों ने पहले उसकी पिटाई की और फिर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी. उग्रवादी संगठन इस निर्माण कंपनी के ठेकेदार प्रदीप सिंह से लेवी की मांग कर रहे थे. इससे पहले भी धमकी दी गई थी. अब गुस्से में आकर उग्रवादी संगठन ने मुंशी की हत्या कर दी. इससे सनसनी फैल गई है. लोग मान रहे हैं कि हाल के दिनों में उग्रवाद बढ़ा है. छोटे छोटे स्प्लिंटर्स ग्रुप ज्यादा खतरनाक हो रहे हैं. लातेहार के पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा घटनास्थल पहुंचे. छानबीन जारी है.

Found this article helpful? Share it:

Share: