PostNxt - Breaking News
Advertisement

सूर्या हांसदा मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा ।एनसीएसटी ने की अनुशंसा

postnxt

postnxt

Sep 16, 2025 · 2:54 PM
Share:
सूर्या हांसदा मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा ।एनसीएसटी ने की अनुशंसा
Advertisement

रांची: गोड्डा के राजनेता सूर्या हांसदा के एनकाउंटर की सीबीआई जांच की अनुशंसा की गई है।यह अनुशंसा राष्ट्रीय जनजाति आयोग ने की है।इसकी जानकारी भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने दी है।इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय को आयोग ने पत्र दिया है।

मालूम हो कि सूर्या हांसदा को पुलिस ने देवघर से सिविल ड्रेस में गिरफ्तार किया था। उसके बाद उनके गोड्डा में एनकाउंटर की सूचना आई। भाजपा सांसद दीपक प्रकाश ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को इस कथित एनकाउंटर की जांच के लिए आग्रह किया था। आयोग की टीम ने गोड्डा का स्थल निरीक्षण किया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की।

इस संबंध में आयोग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी पत्र दिया है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने जानकारी देते हुए कहा कि आयोग ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की है। सरकार को यह निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि आयोग ने इस मामले से जुड़े अधिकारियों को हटाने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने का निर्देश दिया है।इस मामले में अब राज्य की हेमंत सोरेन सरकार विचार करेगी। सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा का दबाव झारखंड सरकार पर बढ़ गया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: