PostNxt - Breaking News
Advertisement

रांची पुलिस ने सुजीत सिन्हा गैंग के अपराधी का किया एनकाउंटर,जानिए विस्तार से

postnxt

postnxt

Oct 13, 2025 · 9:00 AM
Share:
Advertisement

रांची: यह महत्वपूर्ण खबर है। रांची पुलिस ने सुजीत सिन्हा गैंग के अपराधी का एनकाउंटर किया है। जानकारी के अनुसार तुपुदाना के बालसिरिंग में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी वहां इकट्ठा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को नजदीक आते देख अपराधियों ने पुलिस पर निशाना साधा और फायरिंग की।    ताजा जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान एक बाइक से पिस्टल के साथ एक व्यक्ति पकड़ा गया। उसने यह सूचना दी की बालसिलिंग में सुजीत सिन्हा के कई कुख्यात अपराधी बैठकर शराब पी रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की और आफताब नामक अपराधी का एनकाउंटर किया। उसे गोली लगी है।

बताया जा रहा है कि रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में रहने वाले अपराधी मोनू राय के घर पर इसी गिरोह ने गोलीबारी की थी। सुजीत सिन्हा के इशारे पर यह फायरिंग की गई थी। ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर के अनुसार दो अन्य पकड़े भी गए हैं जिनसे पूछताछ हो रही है।पुलिस ने तीन पिस्टल भी बरामद किया है

Found this article helpful? Share it:

Share: