PostNxt - Breaking News
Advertisement

गढ़वा: नहाने गए चार बच्चों की डोभा में डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम

postnxt

postnxt

Apr 15, 2025 · 4:42 PM
Share:
गढ़वा: नहाने गए चार बच्चों की डोभा में डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम
Advertisement

गढ़वा, झारखंड।
गढ़वा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां चार मासूम बच्चों की डोभा (छोटा तालाब) में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा गढ़वा थाना क्षेत्र के उडसुग्गी गांव का है। बताया जा रहा है कि बच्चे नहाने के लिए डोभा में गए थे, जहां गहरे पानी में चले जाने से उनकी जान चली गई।

मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  • लक्की कुमार (8 वर्ष) – तीसरी कक्षा का छात्र

  • अक्षय कुमार (12 वर्ष) – पांचवीं कक्षा का छात्र

  • हरिओम चंद्रवंशी (13 वर्ष) – छठी कक्षा का छात्र

  • नारायण चंद्रवंशी (16 वर्ष) – नौवीं कक्षा का छात्र

हरिओम और नारायण सगे भाई थे और बाबूलाल चंद्रवंशी के पुत्र थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी बच्चे खेलते-खेलते घर से निकले थे और गांव के पास बने एक डोभा में नहाने चले गए। डोभा की गहराई का अंदाज़ा नहीं होने के कारण वे सभी डूब गए।

स्थानीय लोगों ने बच्चों को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीओ संजय कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और शोकग्रस्त परिजनों से मुलाकात कर पूरी जानकारी ली।

इस हृदयविदारक घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Found this article helpful? Share it:

Share: