PostNxt - Breaking News
Advertisement

गोड्डा की घटना की रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने मांगी, पुलिस मुख्यालय ने क्या कहा

postnxt

postnxt

Mar 17, 2026 · 2:51 PM
Share:
गोड्डा की घटना की रिपोर्ट मुख्यमंत्री ने मांगी, पुलिस मुख्यालय ने क्या कहा
Advertisement

न्यूज डेस्क : गोड्डा की घटना चिंता देने वाली है। यहां तीन लोगों की हत्या कर दी गई है।जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत देवदांड थाना अंतर्गत डांगा गांव में डायन बिसाही के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से निर्ममता से हत्या कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार मृतकों में 55 वर्षीय दरबारी मुर्मू, 51 वर्षीय मकु बास्की और 13 वर्षीय जीतराम मुर्मू शामिल है। घटना बीती रात दो बजे की है। देवदांड थाना की पुलिस घटनास्थल डांगा शिशु टोला पहुंच कर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। जानकारी यह भी है कि इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

सामाजिक कुप्रथा के तौर यह एक विडंबना हमारे समाज में है। डायन बिसाही जैसी कुप्रथा आज भी युग में है।इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डीजीपी तदाशा मिश्रा से पूरी रिपोर्ट मांगी है। मुख्यमंत्री ने सभी अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। पुलिस मुख्यालय ने कहा है कि एक बनाकर पूरे मामले की जांच की जा रही है।

#Goddatriplemurder #JharlhandPolice #DGP

Found this article helpful? Share it:

Share: