PostNxt - Breaking News
Advertisement

पलामू में टीएसपीसी का इनामी नक्सली ढेर। दो जवानों की शहादत का लिया बदला।

postnxt

postnxt

Sep 14, 2025 · 11:46 AM
Share:
पलामू में टीएसपीसी का इनामी नक्सली ढेर। दो जवानों की शहादत का लिया बदला।
Advertisement

पलामूःयह बड़ी खबर है। नक्सली क्षेत्र से जुड़ी यह खबर है। पलामू जिले के मनातू थाना अंतर्गत जंगल में प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है ।इस मुठभेड़ में टीएसपीसी के इनामी कमांडर मुखदेव यादव मारा गया है ।मुखदेव यादव के शव के पास से पुलिस ने इंसास रायफल एवं भारी मात्रा में गोली बरामद किया है।

प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के 10 लाख के इनामी कमांडर शशिकांत गंझू के खिलाफ कोबरा 209, जगुआर और पलामू पुलिस में सर्च अभियान शुरू किया था।सर्च अभियान के क्रम में रविवार की सुबह साढ़े सात बजे के लगभग पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के बंशी खुर्द एवं तरहसी थाना क्षेत्र के काश जंगल के बीच सर्च अभियान में शामिल सुरक्षाबल एवं टीएसपीसी के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। इसमें यह सफलता मिली है।

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के अनुसार सर्च अभियान के क्रम में मुठभेड़ हुई है, जिसमें 5 लाख का इनामी कमांडर मुखदेव यादव मारा गया है। मौके से इंसास बरामद हुई है।इलाके में सर्च अभियान अभी जारी है।मौके से बड़ी संख्या में गोली एवं खोखा भी बरामद हुए हैं।

 

एक तरह से अभियान में शामिल जवानों ने दो जवानों की शहादत का बदला लिया है। पिछले 3 सितंबर को पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के केदल में पुलिस एवं टीएसपीसी के बीच में मुठभेड़ में दो जवान शहीद हुए थे।इस घटना के उपरांत पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने शहादत का बदला लेने के लिए सर्च अभियान शुरू किया था।इस सर्च अभियान में कोबरा 209 जगुआर एवं पलामू जिला बल को तैनात किया गया है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार झारखंड में बचे खुचे नक्सलियों का सफाया करने के लिए जोरदार तरीके से अभियान जारी है।

Found this article helpful? Share it:

Share: