PostNxt - Breaking News
Advertisement

Xtreme बार में हत्या से उठे सवाल

postnxt

postnxt

May 27, 2024 · 1:13 PM
Share:
Advertisement

रांची- राजधानी रांची में विधि व्यवस्था का क्या हाल है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रेडिसन ब्लू के सामने एक्सट्रीम बार रेस्टोरेंट में डीजे संचालक संदीप प्रमाणिक की हत्या की कर दी गई. बड़ा ही अलग अंदाज में इस हत्यारे ने यहां के डीजे संचालक को सामने से गोली मारी गोली जो सीधे छाती में लगी.CCTV फुटेज देखकर ऐसा लग रहा है जैसे पब जी में स्नाइपर गन से मारा जाता है.
घटना के बाद पुलिस हरकत में आई है.पता चला है कि सेल सिटी में रहने वाला अभिषेक सिंह ने इस घटना को अंजाम दिया है.वह फरार चल रहा है.पुलिस सूत्रों के अनुसार बीती रात रेस्टोरेंट में आधे दर्जन लोग वहां संगीत पर डांस कर रहे थे.यहां तक की लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहे थे. इसको लेकर इसी ग्रुप के लोगों ने मनचाहा गीत बजाने को कहा.डीजे संचालक ने वह गीत बजाना उचित नहीं समझा.यह भी समझा जा रहा है कि गाना बजने को लेकर विवाद हुआ और यह विवाद ग्राहकों के दो गुट में हुआ.उसके बाद मारपीट करने वाला चला गया.जब रेस्टोरेंट बंद हो गया उसके बाद लगभग 1.10 पर कार से एक व्यक्ति बरमूडा और खुले बदन में आता है लेकिन वह अपने चेहरे को टी शर्ट से ढंका है.वह स्नाइपर गन लेकर आता है रेस्टोरेंट के दरवाजे के पास संदीप प्रमाणिक जो डीजे संचालक था उसके सीने में गोली ठोक देता है.
संदीप प्रमाणिक घटना स्थल पर ही गिर जाते हैं.उधर गोली चलाने वाला आरोपी रेस्टोरेंट के बाहर भी कई राउंड गोली फायर करता है.घटना की सूचना के बाद डीएसपी, सिटी एसपी और सीनियर एसपी पहुंचे.गोली चलाने वाले अपराधी का सुराग मिल गया है.उसका नाम अभिषेक सिंह बताया गया है जो सेल सिटी में रहता है पुलिस उसके घर पहुंची है फिलहाल व फरार है.इधर भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से अपराधियों का मनोबल राज्य सरकार में बढ़ा है उसका यह एक ताजा उदाहरण है.जिस प्रकार से हत्या की गई है, वह चिंता जरूर बढ़ाती है.

Found this article helpful? Share it:

Share: