PostNxt - Breaking News
Advertisement

खूँटी: सिंजूसेरेंग जंगल से युवक का शव बरामद, गला दबाकर हत्या की आशंका

postnxt

postnxt

Apr 19, 2025 · 4:13 PM
Share:
Youth’s Body Recovered from Khunti Forest, Strangulation Suspected
Advertisement

खूँटी, झारखंड: जिले के अनिगड़ा स्थित चांडीडीह गांव के पास सिंजूसेरेंग जंगल से शनिवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान आनंद कुमार के रूप में हुई है, जो लोबिन बगान मोहल्ले में पिछले 15 वर्षों से रह रहे थे। मूल रूप से वे राँची जिले के ओरमांझी स्थित बारीडीह गांव के निवासी थे।

परिजनों ने आनंद की लापता होने की रिपोर्ट खूँटी थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसी बीच शनिवार सुबह जंगल में शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली।

घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी पहुंची और मौके का मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Found this article helpful? Share it:

Share: