PostNxt - Breaking News
Advertisement

अवैध कोयला लदे ट्रकों को जिला प्रशासन ने पकड़ा

postnxt

postnxt

Dec 25, 2023 · 8:35 PM
Share:
Advertisement

अवैध कोयले के अवैध धंधे का भंडाफोड़, धनबाद जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन ,कुल 57 ट्रक हुए जब्त

धनबाद – धनबाद जिले में अवैध कोयले के धंधे के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. मोटे तौर पर 57 ट्रकों को जब्त किया गया है. कोयला कहां से आया, किसने लोड कराया, कहां जाना था, इन सब का पता लगाकर प्राथमिक दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है. विशेष जिला टास्क फोर्स ने यह कार्रवाई की है. इस टीम में कई अधिकारी शामिल थे. जानकारी के अनुसार ट्रक के कई चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया गया है. जिला उपायुक्त वरुण रंजन ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि धनबाद जिले में कोयले के अवैध उत्खनन , भंडारण और ट्रांसपोर्टिंग के खिलाफ टास्क फोर्स लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसके पहले भी 11 वाहनों पर लदे 156 टन कोयला जब्त किया गया था और प्राथमिक दर्ज की गई थी. जिला उपायुक्त ने कहा कि हर महीने टास्क फोर्स की बैठक होती है और उसमें कार्रवाई की रूपरेखा तय की जाती है. उन्होंने बीसीसीएल को सुझाव दिया है कि जिस इलाके में कोयले का अवैध खनन होता है, वहां अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए. फिर शिथिलता मिलने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. रविवार को उपायुक्त के निर्देश पर महुदा क्षेत्र में अवैध कोयला खनन के खिलाफ अनुमंडल पदाधिकारी ,बाघमारा अंचल अधिकारी, लोकल पुलिस एवं सीआईएसएफ ने संयुक्त छापेमारी की. अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान अवैध खनन का मुहाना पाया गया. साथ ही लगभग 1000 से अधिक बोरी में अवैध कोयला भरा मिला. जिस स्थान पर अवैध कोयला पाया गया है, उस जमीन के मालिक के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई की गई . जिला प्रशासन के द्वारा की गई कार्रवाई से कोयला माफिया में हड़कंप है.

Found this article helpful? Share it:

Share: