PostNxt - Breaking News
Advertisement

ईडी कार्यालय में आज फिर बढ़ी गहमागहमी

postnxt

postnxt

Feb 10, 2024 · 12:35 PM
Share:
Advertisement

रांची – राजधानी रांची के हिनू स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में आज गहमागहमी है.यहां पर पूछताछ के लिए कई लोग आए हैं.कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद धीरज साहू को आज बुलाया गया था.वे ईडी कार्यालय पहुंच गए हैं.इसके अलावा आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह भी यहां पहुंचे हुए हैं.
उन्हें लगातार बुलाया जा रहा है.पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ व्हाट्सएप चैट मामले में उन्होंने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.इसके अतिरिक्त साहिबगंज के उपायुक्त रामनिवास यादव भी यहां पर पहुंचे हैं.इस प्रकार देखा जाए तो ईडी कार्यालय में कई लोग पहुंचे हुए हैं.जैसे अधिकारियों की अलग-अलग टीम पूछताछ कर रही है.मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी ईडी कार्यालय में ही रह रहे हैं.उनसे भी पूछताछ होनी है.जानकारी के अनुसार विनोद सिंह और हेमंत सोरेन को आमने-सामने बैठा कर व्हाट्सएप चैट के बारे में पूछा जाएगा. भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा है कि मोदी की गारंटी है कि कोई भी भ्रष्टाचारी नहीं बचे जिन लोगों ने देश की जनता का पैसा लूटा है,चाहे वह किसी भी रूप में क्यों नहीं लूटा गया हो, उसे बरामद करना है .केंद्रीय एजेंसियां इस दिशा में काम कर रही हैं.

Found this article helpful? Share it:

Share: