PostNxt - Breaking News
Advertisement

एसीबी ने हजारीबाग एसडीओ के ठिकानों पर क्यों की छापेमारी

postnxt

postnxt

Sep 12, 2024 · 12:30 AM
Share:
Advertisement

रांची- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी ने हजारीबाग के सदर अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार के आवास और समाहरणालय स्थित कार्यालय में छापेमारी की.एसीबी ने उनके पैतृक आवास गिरिडीह में भी छापेमारी की.

इसके अतिरिक्त चाईबासा और रांची में भी छापेमारी की गई.एसीबी के अनुसार अपराध अनुसंधान विभाग की ओर से बड़गाईं आंचल में जमीन घोटाला मामले में दर्ज प्राथमिक की के आधार पर छापेमारी की गई है.

छापेमारी के दौरान हजारीबाग के एसडीओ शैलेश कुमार यहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं. इसके अलावा चाईबासा के नोवामुंडी के अंचल अधिकारी मनोज कुमार के ठिकानों पर भी एसीबी ने छापेमारी की है.ताजा जानकारी के अनुसार शैलेश कुमार और मनोज कुमार को एसीब ने हिरासत में ले लिया है और उन्हें रांची लाया गया है.उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है.

Found this article helpful? Share it:

Share: