PostNxt - Breaking News
Advertisement

कांग्रेस नेता ईश्वर आनंद से गैंगस्टर ने मांगी रंगदारी

postnxt

postnxt

Sep 03, 2024 · 5:16 PM
Share:
Advertisement

रांची- राज्य में अपराधियों के हौसले किस प्रकार से बढ़ गए हैं इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि अब सत्ता में शामिल कांग्रेस के नेताओं से भी खुलेआम रंगदारी मांगी जा रही है.अमन साहू गैंग के मयंक सिंह ने व्हाट्सएप पर मैसेज देकर कांग्रेसी नेता जो प्रदेश सचिव हैं, उनसे एक करोड रुपए की रंगदारी मांगी है.

अमन साहू गैंग ने व्हाट्सएप कॉल करके भी यह रंगदारी मांगी है.एक सप्ताह के अंदर अगर पैसे नहीं मिले तो जान से मारने की धमकी दी गई है.कांग्रेस के प्रदेश सचिव ईश्वर आनंद बिल्डर हैं.उन्होंने इस संबंध में जगन्नाथपुर थाना में मामला दर्ज कराया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: