PostNxt - Breaking News
Advertisement

गढ़वा के भंडरिया क्षेत्र में नक्सलियों का उत्पात

postnxt

postnxt

Feb 21, 2024 · 11:32 AM
Share:
Advertisement

गढ़वा- गढ़वा जिले के भंडरिया थाना अंतर्गत कंजिया गांव में नक्सलियों ने एक पुल निर्माण कंपनी के कैंप पर हमला किया है.वहां पर पोकलेन मशीन को नुकसान पहुंचा है.इसके अलावा आधे दर्जन से अधिक मजदूरों की पिटाई भी की है.एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल लेकर भाग जाने की सूचना मिली है.
बताया जा रहा है कि यह मामला लेवी से जुड़ा है.नक्सली संगठन जेजेएमपी के लगभग एक दर्जन नक्सली बीती रात सरस्वती नाला पर बन रहे पुल के निर्माण स्थल पर पहुंचे.वहां पर उन्होंने मुंशी से पूछताछ करना चाहा लेकिन मुंशी वहां पर नहीं मिला.उसके बाद नक्सलियों ने यहां पर तोड़फोड़ शुरू कर दी.सुबह इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है.पुलिस आवश्यक छानबीन कर रही है.आसपास के क्षेत्र में छापामारी अभियान चल रहा है.

Found this article helpful? Share it:

Share: