PostNxt - Breaking News
Advertisement

चतरा में पुलिस- नक्सली मुठभेड़, दो जवान शहीद,एक जख्मी

postnxt

postnxt

Feb 07, 2024 · 8:40 PM
Share:
Advertisement

चतरा में नक्सल-पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद, जानिए घटना के बारे में*

रांची: झारखंड के चतरा जिले में देर शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई.नक्सलियों ने घात लगाकर पुलिस गाड़ी पर हमला कर दिया. इस मुठभेड़ में दोनों ओर से दर्जनों राउंड गोलियां चलीं.लेकिन नक्सलियों का हमला इतना जोरदार था कि जवान जब तक कुछ समझ पाते, तीन जवानों को गोली लग चुकी थी. जिसमें दो की शहादत हो गई वहीं एक को गंभीर अवस्था में एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया.घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है. शहीद जवान में से एक सिकंदर सिंह गया के वजीरगंज और दूसरा सुकन राम पलामू के रहने वाले हैं. परिजनों को घटना की सूचना दी गई है.सिकंदर सदर थाना और सुकन राम वशिष्टनगर थाना में तैनात थे. चतरा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
संदीप सुमन ने बताया कि अफीम की खेती को नष्ट करने और नक्सल विरोधी अभियान पर निकले सुरक्षाबलों पर लौटने के दौरान घात लगा कर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग की. प्रथम दृष्टया टीएसपीसी पर के शामिल होने की बात सामने आई है. उन्होंने बताया कि पुलिस और नक्सलियों में भीषण मुठभेड़ हुई है. हमारे जवानों ने जांबाजी से नक्सलियों का सामना किया है. एसडीपीओ ने बताया कि वशिष्टनगर जोरी और सदर थाना की संयुक्त टीम वन विभाग के साथ अभियान में गई थी. नक्सलियों ने जोरी और सदर थाना के दो गाड़ियों पर एक साथ हमला बोला था. जिसमे वशिष्टनगर जोरी थाना के एक और सदर के एक जवान शहीद हुए हैं. जबकि भभुआ निवासी आकाश सिंह नामक जवान को गोली लगी है. आकाश सदर थाना के जवान हैं. शहीद जवान सुकन राम पीटीसी हजारीबाग में एएसआई प्रोमोशन ट्रेनिंग कर रहा था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी के बाद आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत एकदिनी झारखंड बंद की घोषणा के बाद वह प्रतिनियुक्ति पर चतरा आया था.
घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी है.

Found this article helpful? Share it:

Share: