PostNxt - Breaking News
Advertisement

नशे में धुत पुलिसकर्मी की करतूत, जानिए कहां

postnxt

postnxt

Dec 26, 2023 · 12:52 PM
Share:
Advertisement

*नशे में धुत ASI ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, जानिए पूरा मामला*

हजारीबाग – पुलिस लाइन में तैनात एएसआई बृजनंदन यादव ने नशे की हालत में ताबड़तोड़ फायरिंग की है.फायरिंग की यह घटना देर रात हुई है.आरोपी जमादार को हिरासत में ले लिया गया है. उसकी रिवाल्वर भी जब्त कर ली गई है.

हजारीबाग पुलिस लाइन में एएसआई यानी जमादार बृजनंदन यादव ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. वह नशे की हालत में था.कुछ समय तक के लिए पुलिस लाइन में दहशत का माहौल बन गया.मिली जानकारी के अनुसार बृजनंदन यादव ने लगभग दो दर्जन राउंड फायरिंग की पुलिस ने बृजनंदन यादव को हिरासत में ले लिया है.उनकी रिवाल्वर को जब्त कर लिया गया है.जमादार बृजनंदन यादव पीसीआर में तैनात हैं. ड्यूटी से लौटने के बाद उसने पुलिस लाइन में घटना को अंजाम दिया. इससे कुछ समय के लिए वहां पर अफरा-तफरी मच गई और दहशत व्याप्त हो गया.

Found this article helpful? Share it:

Share: