PostNxt - Breaking News
Advertisement

पूर्व विधायक पोलुस सुरीन को आजीवन कारावास की सज़ा, हत्या का मामला

postnxt

postnxt

Apr 10, 2024 · 9:57 AM
Share:
Advertisement

रांची- झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक रह चुके पोलुस सुरीन को कोर्ट ने आजीवेंस कारावास की सजा सुनाई है.दो लोगों की हत्या मामले में कोर्ट ने नक्सली जेठ कच्छप को भी इसी मामले में सजा सुनाई है.दो लोगों की हत्या 2013 में की गई थी.इस मामले में कल 6 लोगों को आरोपी बनाया गया था लेकिन कोर्ट ने तीन महिला समेत चार लोगों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया.हम आपको बता दें कि तोरपा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रह चुके पोलुस सुरीन और अन्य पर आरोप था कि राम गोविंद और भूषण कुमार सिंह की हत्या पुलिस मुखबीरी के संदेह में कर दी गई थी.अपर न्यायुक्त दिनेश कुमार की अदालत ने यह सजा सुनाई है.पूर्व विधायक पोलुस सुरीन को 25000 रुपए जुर्माना और नक्सली जेठ कच्छप को 45000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है.अगर जुर्माना की राशि दोनों ने जमा नहीं की तो 1 साल अतिरिक्त सजा भुगत नहीं होगी.

Found this article helpful? Share it:

Share: