PostNxt - Breaking News
Advertisement

JSSC-CGL पेपर लीक मामले पर भाजपा के बाबूलाल मरांडी ने बड़ा आरोप लगाया, जानिए

postnxt

postnxt

Feb 07, 2024 · 9:35 PM
Share:
Advertisement

झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है.इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने पिछली हेमंत सरकार पर एक बार बड़ा आरोप लगाया है.आरोप झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा जिसे JSSC- CGL नियुक्ति परीक्षा के नाम से जाना जाता है, से ताल्लुक रखता है.
28 जनवरी को होने वाली इस प्रथम चरण की परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो गया था.उसके बाद जेएसएससी ने परीक्षा रद्द कर दी थी.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पहले भी यह आरोप लगाया था कि कहीं ना कहीं यह सरकार के लोगों के द्वारा कथित रूप से लीक कराया गया है.बाबूलाल मरांडी ने इस पोस्ट में लिखा है कि उनकी आशंका सत्य साबित हो रही है.ईडी के रडार पर चल रहे आर्किटेक्ट विनोद सिंह इसमें कथित रूप से संलिप्त है.उनके पास से इस परीक्षा के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड और टेलीफोन नंबर बरामद किए गए हैं.संबंध में ईडी ने पीएमएलए कोर्ट को भी 12 पन्ने का दस्तावेज सौंपा है. बाबूलाल मरांडी के इस आप पर सत्ता पक्ष के लोगों से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने टेलीफोन नहीं उठाया.

Found this article helpful? Share it:

Share: