PostNxt - Breaking News
Advertisement

राजधानी में पर्व को लेकर सुरक्षा कड़ी पर मेन रोड में हो गई हत्या

postnxt

postnxt

Mar 23, 2024 · 8:29 PM
Share:
Advertisement

रांची-होली को लेकर बाजार में रौनक है.भीड़भाड़ है.खासकर के राजधानी रांची के मेन रोड में भीड़ का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है.दूसरी तरफ रमजान का पवित्र महीना भी चल रहा है.स्वाभाविक है मुस्लिम समाज के लोग भी बाजार में खरीदारी कर रहे हैं.पर्व को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा कड़ी होने का दावा किया है.जगह-जगह पर पुलिस फोर्स लगाए गए हैं.इधर लोकसभा चुनाव को लेकर भी विधि व्यवस्था को दुरुस्त रखने का प्रयास किया जा रहा है.लेकिन इन सब दामों और परिस्थितियों के बीच भरी दोपहरी में राजधानी रांची के मेन रोड यानी महात्मा गांधी रोड पर गोली चलती है.बाइक पर सवार दो अपराधी आते हैं.गुड्डू नामक युवक को उर्दू लाइब्रेरी के समीप गोली मारते हैं और आराम से निकल जाते हैं.गुड्डू की मौत हो जाती है.गोली चलने से भीलभाड़ वाले इस इलाके में अफरातफरी मच गई. लेकिन अपराधी पुलिस से नजर बचाते हुए निकल गए. राजधानी रांची की विधि व्यवस्था पर सवाल खड़ा होना स्वाभाविक है.हत्या के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं है.
यह घटना रांची के सदर थाना क्षेत्र में हुई है दिनदहाड़े हत्या की इस घटना को लेकर राजनीतिक बयान बाजी भी हो रही है भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा ने रांची पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि चंपाई सोरेन सरकार में भी विधि व्यवस्था की स्थिति पूर्व की हेमंत सोरेन सरकार जैसी है.अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है.प्रशासन का जरा भी खौफ नहीं है.यही कारण है कि मेन रोड जैसे व्यस्ततम इलाके में भी अपराधी घटना को अंजाम देकर आराम से निकल जाते हैं.कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिन्हा ने कहा कि कोई भी हत्या दुखद है.पुलिस जल्द ही अपराधियों को पकड़ लेगी.गठबंधन सरकार में अपराधी बच नहीं सकते हैं.

Found this article helpful? Share it:

Share: