PostNxt - Breaking News
Advertisement

राजधानी रांची में ठगी का नया तरीका, पुलिस भी हो गई हैरान

postnxt

postnxt

Mar 22, 2024 · 9:12 PM
Share:
Advertisement

पुलिस नए तरीके जान हो गई हैरान, जानिए रांची शहर में कौन सा गिरोह था सक्रिय

रांची- अपराधी भी अपराध करने के नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं दिमाग लगाकर कुछ नया प्रयोग करते हैं जिसे पुलिस भी जल्द समझ नहीं पाती है चलिए हम बताते हैं एक ऐसे गिरोह के बारे में जो राजधानी रांची में लोगों को बेवकूफ बना रहा था और उनसे ठगी कर रहा था.यह गिरोह भीड़ भाड़ वाले इलाकों में सड़क पर नकली सोना गिरा कर ठगी करता था.सबसे पहले सड़क पर सोना गिरा देते हैं.बाद में कोई उठा ले तो उसमें हिस्सा की मांग करते हैं. फिर बात नहीं बनती तो पुलिस की वर्दी पहन कर नकली पुलिस वाला भी पहुंच जाता है. डराया धमकाया जाता है अब मामले को खत्म करने के लिए पैसे की डिमांड की जाती है.पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में तीन अपराधियों की गिरफ़्तारी हुई है. वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया है.
उन्होंने बताया कि पिछले एक माह से खादगड़ा बस स्टैण्ड के पास एक गिरोह सक्रिय था. जो नकली सोना का कंगन गिरा कर सीधे साधे लोगों को बेवकूफ बना कर या फिर पुलिस का भय दिखा कर पैसे की ठगी या फिर जबरन एटीएम में ले जाकर पैसे की निकासी करवाता था. सूचना के बाद लोअर बाजार थाना प्रभारी के नेतृत्व में गिरोह पर शिकंजा कसने के लिए रणनीति बनाई गई.जैसे ही गिरोह के लोगों को सूचना मिली.पुलिस मौके पर पहुंच कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं एक भागने में सफल रहा. उसकी भी गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस के अनुसार
गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस की वर्दी,एक लाख 50 हजार रुपये नगद और नकली सोने के कंगन भी बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह में कंगन के जरिए डेढ़ लाख रुपये की ठगी की गई है.यह गिरोह खादगड़ा बस स्टैन्ड,रेलवे स्टेशन,बूटी मोड़ इलाके में 7 लोगों से ठगी कर पैसा इकट्ठा किया है.गिरफ्तार अपराधियों में लुकमान खान, जबीउल्लाह खान,आरिफ़ कमाल शामिल है. ये ठग हजारीबाग के पेलावल,कटकमसांडी के रहने वाले हैं. रांची में रहकर इस तरह के अपराध को अंजाम दे रहे थे .

Found this article helpful? Share it:

Share: