PostNxt - Breaking News
Advertisement

राजधानी रांची में सेक्स रैकेट का धंधा खूब फल फूल रहा है जानिए विस्तार से

postnxt

postnxt

Jun 30, 2024 · 5:34 PM
Share:
Advertisement

राजधानी रांची में चल रहा गजब का खेल, नामी होटल में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में एक अलग ही धंधा फल फूल रहा है.वैसे यह धंधा कोई नया नहीं है.लेकिन फिर भी बड़े स्तर पर यह चल रहा है.पहले तो कुछ चुनिंदा दागी होटलों में जिस्मफरोशी का धंधा चलता था लेकिन अब अच्छे-अच्छे होटलों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है और इसमें होटल का प्रबंधन भी शामिल है . अब यह भी कोई नई बात नहीं किया ऐसे धंधे पुलिस के संरक्षण में ही फलते फूलते हैं इधर रविवार को देखा गया कि पुलिस अन्य काम से फुर्सत पाकर कुछ होटल में छापेमारी करने पहुंची. बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल से बहुत सारी लड़कियां यहां आकर यह व्यापार करती है स्टेशन रोड स्थित कई होटलों में दूसरे जिलों से आकर बहुत सारे युवक आकर इनका धंधा चलाते हैं.रइसजादे की संख्या अधिक होती है. अमीर बाप के बिगड़ैल बच्चे यहां ग्राहक के रूप में आते हैं .बंगाल और बांग्लादेश से लड़कियों को लाकर जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा है. पुलिस में छापेमारी की है . स्टेशन रोड के एक प्रमुख होटल से नौ लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पुलिस ने पकड़ा है.होटल संचालक की भी भूमिका इसमें रहती है.

वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली की स्टेशन रोड के एक होटल में लड़कियों से धंधा कराया जा रहा है.जिसके बाद सिटी डीएसपी के नेतृत्व में चुटिया थाना पुलिस ने छापेमारी की.छापेमारी के दौरान जब कमरे की तलाशी ली गई तो कई जोड़े आपत्तिजनक हालत में पाए गए.

इस मामले में पुलिस ने बताया कि सेक्स रैकेट की सूचना पुलिस अधीक्षक को मिली थी.इसके बाद चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में छापेमारी की गई है.छापेमारी में आधा दर्ज लड़कियों को पकड़ा गया है.सभी से पूछताछ की जा रही है.होटल संचालकों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है.

Found this article helpful? Share it:

Share: