PostNxt - Breaking News
Advertisement

संजय पाहन हत्याकांड का खुलासा, जानिए

postnxt

postnxt

Dec 17, 2023 · 11:45 PM
Share:
Advertisement

रांची – रांची के सदर थाना अंतर्गत बूटी बस्ती में पिछले दिनों संजय पाहन नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी.इस हत्याकांड का रांची पुलिस ने खुलासा किया है.वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के अनुसार इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड संजय पाहन का साला था और इस कांड में साजिशकर्ता के रूप में उसकी पत्नी भी थी.संजय पाहन की पत्नी के अलावा साल और अन्य छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.बताया जा रहा है कि संजय पाहन का संबंध किसी महिला से था और इस कारण से उसका घरेलू विवाद चल रहा था.यह भी जानकारी दी गई है कि संजय पाहन की पत्नी को यह अंदेशा था कि दूसरी महिला को संजय पाहन संपत्ति दे देता.इस कारण से यह कांड किया गया इसके लिए भाड़े का शूटर मंगाया गया था.पुलिस को आरंभ से ही परिवार के लोगों के ऊपर शक था. पुलिस ने एक देशी पिस्तौल दो जिंदा, कारतूस हथोड़ा भी बरामद किया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: