PostNxt - Breaking News
Advertisement

देवघर में कांवरियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त,6 कांवरियों की मौत

postnxt

postnxt

Jul 29, 2025 · 10:59 AM
Share:
देवघर में कांवरियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त,6 कांवरियों की मौत
Advertisement

देवघर : बाबाधाम में भोलेनाथ को जलाभिषेक करने आए कांवरियों की एक बस‌ दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस बस मे‌ं लगभग तीन दर्जन कांवरिया सवार थे। सभी देवघर से पूजा पाठ कर बासुकीनाथ धाम जा रहे थे।इस हादसे में आधे दर्जन कांवरियों की मौत हो गई है। लगभग एक दर्जन से अधिक कांवरिया घायल हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कई कांवरियों की हालत गंभीर बताई गई है।‌बड़ी संख्या में कांवरिया सोमवार को देवघर में जलाभिषेक करने पहुंचे। चार लाख कांवरियों ने सोमवार को जलाभिषेक किया। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इस हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस दुर्घटना में शिकार हुए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है। झारखंड भाजपा के महामंत्री और राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा ने इस हादसे पर शोक जताया है। परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Found this article helpful? Share it:

Share: