PostNxt - Breaking News
Advertisement

गणतंत्र दिवस पर रांची में प्रस्तुत की गई झांकियों में पुरस्कार का ऐलान, जानिए

postnxt

postnxt

Jan 26, 2025 · 8:55 PM
Share:
गणतंत्र दिवस पर रांची में प्रस्तुत की गई झांकियों में पुरस्कार का ऐलान, जानिए
Advertisement

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में खूबसूरत झांकियां पेश की गईं.गणतंत्र दिवस 2025 के राज्य स्तरीय समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है. द्वितीय स्थान महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग और तीसरा स्थान स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की झांकी को प्राप्त हुआ है.

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी द्वारा स्वर्णिम झारखंड की विरासत और विकास को प्रदर्शित किया गया. झांकी का उद्देश्य झारखंड की अपनी संस्कृति और विरासत के विकास और विविध क्षेत्रों में सरकारी प्रयासों को प्रदर्शित करने पर था.झांकी के माध्यम से राज्य के औद्योगिक विकास में रतन टाटा के योगदान को नमन किया गया.

 

महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की झांकी राज्य अंतर्गत महिलाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार, महिला सशक्तिकरण, उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने तथा परिवार में उनके निर्णायक भूमिका सुनिश्चित करने के लिए 18-50 वर्ष तक की आयु की महिलाओं को प्रति वर्ष ₹30000 (प्रतिमाह 2500) की सम्मान राशि प्रदान करने हेतु झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना पर आधारित थी. जबकि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की झांकी “बालिका शिक्षा : अब हर एक बच्ची बनेगी सशक्त” थीम पर आधारित थी. झांकी में विभाग के स्तर से बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन हेतु संचालित कार्यक्रमों को दर्शाया गया था.

Found this article helpful? Share it:

Share: