PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

झारखंड की हेमंत सरकार के पास आत्मनिर्भर राज्य बनाने का कोई विजन नहीं

postnext

postnext

Nov 17, 2025 · 7:09 PM
Share:
झारखंड की हेमंत सरकार के पास आत्मनिर्भर राज्य बनाने का कोई विजन नहीं
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

 

*जो विकास दिख रहा वह मोदी सरकार की देन*

 

*अपनी नाकामियों को छुपाने केलिए केंद्र पर मढ़ती है दोष*

 

*राहुल गांधी फ्रस्ट्रेटेड नेता, विदेशों में भारत को देते हैं गाली*

 

*बिहार में कांग्रेस ने झामुमो का नहीं दिया साथ,झारखंड में भोग रहे सत्ता सुख*

 

*झारखंड इंडी गठबंधन की खटपट की असर दूर तक जाएगी*

 

रांची: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद अरुण सिंह ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर हेमंत सरकार और इंडी गठबंधन और जमकर निशाना साधा। श्री सिंह आज झारखंड प्रदेश में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक में शामिल होने झारखंड आए थे।

अरुण सिंह ने कहा कि आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान 2047 में विकसित भारत बनाने का संकल्प अभियान है। जो आज तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार विकसित झारखंड केलिए 2050 का लक्ष्य बता रही है लेकिन आज झारखंड को जिस रास्ते पर हेमंत सरकार ले कर जा रही वह झारखंड को विकास से कोसों दूर करने वाला है।

 

उन्होंने कहा कि पिछले 6 वर्षों में हेमंत सरकार ने विकास का कोई नया विजन नहीं दिया।यहां केवल लूट और भ्रष्टाचार का तांडव है। स्कूल में शिक्षक नहीं,हॉस्पिटल में दवाई नहीं, ।बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाए जा रहे।डीएमएफटी फंड की लूट हो रही। बोकारो में घोटाले उजागर हुए। जनता के विकास पर फंड खर्च नहीं हो रहे। हेमंत सरकार सड़क गड्ढे भी नहीं भर पा रही है।उन्होंने कहा कि जो विकास,बुनियादी सुविधाएं दिख रही है वह सब मोदी सरकार की देन है।

 

उन्होंने कहा कि यूपीए शासन में भारत की बुनियादी सुविधाओं का बजट 2.50 लाख करोड़ था और आज मोदी सरकार में यह साढ़े बारह लाख करोड़ हो गया। झारखंड में भारत माला प्रोजेक्ट केलिए 35हजार करोड़ का बजट आवंटित है।

 

*बिहार विधान सभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत,पर कहा कि यह जीत मोदी के गारंटी और नीतीश के सुशासन की जीत है ।

 

अरुण सिंह ने कहा कि इंडी गठबंधन मुद्दों की राजनीति नहीं कर रहा।विकास की राजनीति नहीं कर रहा।इसलिए जनता नकार रही।

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी फ्रस्ट्रेटेड नेता हैं जो विदेशों में जाकर भारत को, गाली देते हैं। जनता उन्हें और कांग्रेस को बार बार नकार रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में झामुमो को अपमानित किए जाने से इंडी गठबंधन की खटपट बढ़ेगी।इसका असर दूर तक जाएगा। कांग्रेस पार्टी भले झारखंड में सत्ता सुख भोग रही लेकिन बिहार में इसने झामुमो को कोई मदद नहीं की।

*घाटशिला उपचुनाव* परिणाम पर अरुण सिंह ने कहा कि झामुमो की जीत अपने परफॉर्मेंस की जीत नहीं बल्कि सहानुभूति और सत्ता के दुरूपयोग की जीत है।

इस प्रेसवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम और मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक उपस्थित रहे।

Found this article helpful? Share it:

Share: