PostNxt - Breaking News
Advertisement

SC ने साहिबगंज में अवैध खनन की CBI जांच को सही माना

postnxt

postnxt

Dec 10, 2025 · 2:11 PM
Share:
SC ने साहिबगंज में अवैध खनन की CBI जांच को सही माना
Advertisement

*सुप्रीम कोर्ट ने साहेबगंज अवैध पत्थर उत्खनन मामले की सीबीआई जांच को माना सही*

 

*सीबीआई जांच रोकने संबंधी राज्य सरकार की अपील को किया खारिज*

 

*सीबीआई जांच जारी रखने संबंधी उच्चतम न्यायालय का निर्णय हेमंत सरकार की ताबूत में अंतिम कील साबित होगा…..बाबूलाल मरांडी*

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज अवैध पत्थर उत्खनन मामले में सीबीआई जांच को जारी रखने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है।

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा साहिबगंज में करीब 1500 करोड़ रूपये से भी ज्यादा के अवैध पत्थर खनन मामले में सीबीआई जांच का विरोध किए जाने के बावजूद माननीय उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई जांच को जारी रखने का स्पष्ट निर्देश दिया है और सरकार द्वारा अपराधियों को संरक्षण देने की प्रवृत्ति पर कड़ी आपत्ति भी दर्ज की है।

 

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हाइकोर्ट रॉंची द्वारा दिये गये सीबीआई जॉंच के आदेश को सही मानते हुए इसके विरुद्ध राज्य सराकर द्वारा सीबीआई जॉंच नहीं होने देने के लिये दायर एसलपी को आज ख़ारिज कर दिया।

 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने चहेते पंकज मिश्रा, विष्णु यादव, राजेश यादव, बच्चू यादव, संजय यादव और सुभाष मंडल जैसे अपराधियों को बचाने की लाख कोशिश की। याचिकाकर्ता पर दबाव डालकर शिकायत वापस लेने का प्रयास भी किया गया, आम लोगों को डराया धमकाया गया। लेकिन मुख्यमंत्री यह भूल गए कि कोर्ट में उनकी धूर्तता नहीं चलने वाली।

कहा कि माननीय न्यायालय का यह निर्णय भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा और लोकतांत्रिक संस्थाओं में आम जनता का विश्वास भी मजबूत करेगा।

Found this article helpful? Share it:

Share: