PostNxt - Breaking News
Advertisement

Jharkhand में IAS अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन

postnxt

postnxt

Feb 12, 2026 · 11:45 AM
Share:
Jharkhand में IAS अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन
Advertisement

 

रांची: झारखंड की हेमंत सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। तबादला करते हुए के श्रीनिवासन को ऊर्जा विभाग का सचिव बनाया गया है। के श्रीनिवासन ऊर्जा सचिव के अलावे झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। मालूम हो कि 2005 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के श्रीनिवासन वर्तमान में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत थे।

सरकार के कार्मिक,प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अपर मुख्य सचिव मस्तराम मीणा को राजस्व पर्षद का सदस्य बनाया गया है। आपदा प्रबंधन प्रभात के सचिव राजेश कुमार शर्मा को खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।पर्यटन सचिव मनोज कुमार को ग्रामीण विकास विभाग का सचिव बनाया गया है।मनोज कुमार पंचायती राज विभाग के सचिव के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

 

सरकार के द्वारा अधिसूचना के अनुसार सचिव स्तर के कई आईएएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया गया है। जिन अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है, उनमें परिवहन सचिव विप्रा भाल को स्थानांतरित करते हुए आपदा प्रबंधन प्रभाव का सचिव बनाया गया है।वहीं महिला बाल विकास विभाग के सचिव पद पर कार्यरत मनोज कुमार को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रमंडलीय आयुक्त बनाया गया है। मनोज कुमार उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।

इसके अलावा योजना एवं विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार को पर्यटन कला संस्कृति विभाग के सचिव पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।वहीं, स्कूली शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह को महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार रहेंगे। राजस्व पर्षद में अपर सदस्य के रूप में पदस्थापित राजीव रंजन को परिवहन विभाग के सचिव बनाया गया है।

अधिसूचना के अनुसार वित्त विभाग के सचिव अबु इमरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का सचिव बनाया गया है. राज्य सरकार ने झारखंड राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव संजय कुमार को संथाल परगना प्रमंडल का प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में पदस्थापित किया है। कुमुद सहाय जो वर्तमान में अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के निदेशक हैं, उन्हें स्थानांतरित करते हुए प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त पलामू प्रमंडल के पद पर पदस्थापित किया है.

श्रम आयुक्त झारखंड रवि रंजन कुमार विक्रम को प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान प्रमंडल चाईबासा के पद पर पदस्थापित किया गया है। शशि रंजन निबंधक सहयोग समितियां झारखंड को सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।शशि रंजन अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ अभियान निदेशक जल जीवन मिशन के पद पर अतिरिक्त प्रभार में रहेंगेगुरुवार को कई अधिकारियों ने नए पद पर योगदान दे दिया है।

#Jharkhand #IAStransfer

Found this article helpful? Share it:

Share: