PostNxt - Breaking News
Advertisement

रघुबर सरकार की देन है ट्रेज़री घोटाला,JMM का आरोप

postnxt

postnxt

Apr 10, 2026 · 11:42 PM
Share:
रघुबर सरकार की देन है ट्रेज़री घोटाला,JMM का आरोप
Advertisement

रांची: बोकारो, हजारीबाग में ट्रेज़री घोटाला का मामला राजनीतिक गरमाहट का कारण बन गया है। झामुमो ने भाजपा को जवाब दिया है। इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।

14 साल पुराना ट्रेजरी घोटाला, भाजपा की रघुवर सरकार की देन, हेमंत सरकार कर रही सख्त कार्रवाई : झामुमो

JMM ने भाजपा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर तीखा जवाब देते हुए कहा है कि ट्रेजरी से अवैध निकासी का मामला कोई नया नहीं, बल्कि लगभग 14 साल पुराना है और इसकी जड़ें भाजपा की रघुवर सरकार के कार्यकाल से जुड़ी हुई हैं।

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने स्पष्ट कहा कि आज जो मुद्दा भाजपा उठा रही है, वह वास्तव में उसी व्यवस्था की देन है जिसे उनके शासनकाल में पनपने दिया गया। उस समय न तो पारदर्शिता थी और न ही जवाबदेही सुनिश्चित की गई, जिसका परिणाम आज सामने आ रहा है।

झामुमो ने जोर देकर कहा कि हेमंत सरकार “जीरो टॉलरेंस टू करप्शन” की नीति पर पूरी सख्ती से काम कर रही है। सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कराई है और लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह दर्शाता है कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

झामुमो ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका यह राजनीतिक दांव अल्टा पड़ गया है। जिस मुद्दे को वे सरकार के खिलाफ हथियार बनाना चाह रहे थे, वही उनके अपने शासनकाल की खामियों को उजागर कर रहा है। भाजपा की कार्यसंस्कृति का पटाक्षेप हेमंत सरकार ने किया है।

झामुमो ने दोहराया कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। कानून अपना काम करेगा और सच्चाई पूरी तरह सामने लाई जाएगी।

#JMM #BJP

Found this article helpful? Share it:

Share: