PostNxt - Breaking News
Advertisement

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,जानिए कारण

postnxt

postnxt

Jul 21, 2025 · 10:40 PM
Share:
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा,जानिए कारण
Advertisement

नई दिल्ली :  भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन ही उन्होंने इस्तीफा दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र भेजा है।

इस पत्र में उन्होंने इस्तीफा के पीछे का महत्वपूर्ण कारण स्वास्थ्य बताया है। मालूम हो कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भारत के 14 वें उप राष्ट्रपति रहे हैं। इससे पहले वे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके हैं।जगदीप धनखड़ की उम्र 74 साल है।उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम भी किया है। राजनीतिक रूप से भी काफी अनुभवी रहे हैं।जगदीश धनखड़ काफी खुशमिजाज व्यक्ति हैं।

राज्यसभा के सभापति की भूमिका में उन्होंने बहुत ही बेहतरीन तरीके से दायित्व का निर्वहन किया। अपने पत्र में उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मंत्री परिषद के सदस्य, लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों के प्रति सहयोग के लिए आभार जताया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: